Drishyam 3 Hindi Update: क्या अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर रहे हैं प्रकाश राज? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई

Drishyam 3 Hindi Update: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रकाश राज ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

Drishyam 3 Hindi Update: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. खास बात यह है कि लंबे समय से उनके फिल्म में शामिल होने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर अब खुद एक्टर ने मुहर लगा दी है.

प्रकाश राज ने शूटिंग खत्म होने पर क्या कहा?

प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लगा. हालांकि उन्होंने अपने किरदार का लुक रिवील नहीं किया. प्रकाश राज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “‘दृश्यम 3’ हिंदी… एक शानदार टीम के साथ बेहतरीन शूटिंग पूरी की. इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बहुत मजा आया. मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी को भी यह फिल्म जरूर पसंद आएगी. अब अगले प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ रहा हूं.”

क्या अक्षय खन्ना की जगह आए हैं प्रकाश राज?

फिल्म में प्रकाश राज की एंट्री के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या उन्होंने अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया है. दरअसल, अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने की खबरें पहले ही सुर्खियों में थीं. लेकिन प्रकाश राज ने साफ कर दिया है कि वह किसी पुराने किरदार को नहीं निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार और दिलचस्प है. वहीं निर्देशक अभिषेक पाठक ने भी पहले बताया था कि अक्षय खन्ना ने नवंबर में फिल्म साइन की थी, लेकिन शूटिंग शुरू होने से सिर्फ पांच दिन पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया.

गांधी जयंती पर रिलीज होगी फिल्म

‘दृश्यम 3’ का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज कर रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और अब प्रकाश राज भी नजर आएंगे. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह तारीख फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >