Drishyam 3 में विजय सालगांवकर की कहानी का होगा The End? डायरेक्टर ने पार्ट 4 पर दिया सैवेज रिप्लाई

Drishyam 3: 'दृश्यम 3' को लेकर फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल विजय सालगांवकर की कहानी के आगे बढ़ने को लेकर है. फिल्म के टाइटल 'द कन्क्लूजन' से एंडिंग का हिंट मिल रहा हैं. अब निर्देशक ने हिंदी फ्रेंचाइजी के पार्ट 4 की संभावना पर रिप्लाई दिया.

Drishyam 3: 2015 में शुरू हुई 'दृश्यम' की कहानी ने देखते ही देखते हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना ली. इस चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' दर्शकों को एक बार फिर विजय सलगांवकर और उसके परिवार की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है. खास बात यह है कि इस बार कहानी मलयालम वर्जन के रास्ते पर नहीं चलेगी. अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' की कहानी पूरी तरह ओरिजिनल होगी और मोहनलाल की फिल्म से अलग ट्रैक पर आगे बढ़ेगी.

क्या दृश्यम 3 में खत्म हो जाएगी विजय सालगांवकर की कहानी

इस फिल्म का टाइटल 'द कंक्लूजन' है, जो हिंट देता है कि विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की कहानी अब रैप-अप होने वाली है. जब उनसे हिंदी में 'पार्ट 4' के चांसेस के बारे में पूछा गया, तो अभिषेक का एकदम सैवेज रिप्लाई था, "जीरो!" उन्होंने कहा, "मैं इसे कभी नहीं लिखूंगाय मुझे लगता है कि यह फिल्म बहुत अच्छी तरह लिखी गई हैय मैं यहां डींगें नहीं हांक रहा, लेकिन हमने इसमें अपनी जान और रूह लगा दी है. मैं इस फिल्म में पैसों की बात नहीं लाना चाहता. यह फिल्म एक अच्छे क्लोजर (अंत) की हकदार है, और पार्ट 3 सभी के लिए वही साबित होगा."

रीमेक नहीं दृश्यम 3 में देखने मिलेगी ओरिजनल कहानी

अभिषेक पाठक ने दृश्यम 3को लेकर एचटी संग बात की. उन्होंने कहा, "जैसे ही दृश्यम 2 रिलीज हुई, मैं श्योर था कि मुझे इस बार कुछ अलग करना है. मैं रीमेक नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि यह आपके क्राफ्ट से क्रेडिट छीन लेता है. यह फिल्म मैंने लिखी है, इसलिए इस पर रीमेक का टैग नहीं लग सकता."

सिर्फ पैसों के लिए दृश्यम 3 नहीं बनाना चाहते थे डायरेक्टर

2022 में आई 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹345 करोड़ का मैसिव कलेक्शन किया था. इसपर डायरेक्टर ने कहा, "दृश्यम 2 के बॉक्स ऑफिस नंबर्स के बाद, हम एक या दो साल में वापस आ सकते थे, लेकिन हमने चार साल लगाए, जिसमें से दो साल सिर्फ राइटिंग में गए. हमने रेलेवेंट रहने और ऑडियंस की एक्सपेक्टेशंस से एक कदम आगे रहने की कोशिश की है. दृश्यम कभी भी एक कमर्शियल डिसीजन नहीं हो सकती. कोई भी यह फिल्म सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं बनाएगा. इस फिल्म को इतने लोगों ने प्यार दिया है कि यह उनके लिए एक इमोशन बन चुकी है. आपको उसके साथ न्याय करना होगा. यह एक क्रिएटिव डिसीजन होना चाहिए, इसलिए इसमें समय लगा."

दृश्यम: द कंक्लूजन में ये स्टार्स हैं मौजूद

ऑफिशियली 'दृश्यम: द कंक्लूजन' के नाम से आ रहे इस तीसरे पार्ट में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता जैसे OG कलाकार हैं. इसके अलावा जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला की भी धांसू एंट्री हुई है. यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: सेट तैयार था, 7 दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ दी Drishyam 3, डायरेक्टर बोले- ये क्या तरीका हुआ भाई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >