Drishyam 3 Collection: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कब्जा, वीकेंड में दिखी शानदार रफ्तार

Drishyam 3 Collection: मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए कमाई के आंकड़े आपको बताते हैं.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ की फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस मिस्ट्री थ्रिलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है.

चौथे दिन भी मजबूत रही फिल्म की पकड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने पहले रविवार को भारत में लगभग 13.95 करोड़ नेट कलेक्शन किया. यह तीसरे दिन की कमाई से ज्यादा है. चार दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 54.55 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 63.34 करोड़ हो चुका है. फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई मलयालम वर्जन से आई, जिसने रविवार को 11.75 करोड़ का कारोबार किया. इसके अलावा तेलुगु वर्जन ने 1.20 करोड़, तमिल वर्जन ने 65 लाख और कन्नड़ वर्जन ने 35 लाख का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म को देशभर में कुल 5270 शोज मिले.

केरल में सबसे ज्यादा दिखा ‘दृश्यम 3’ का क्रेज

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म को सबसे ज्यादा समर्थन केरल से मिल रहा है. राज्य में फिल्म ने चौथे दिन अकेले 9.70 करोड़ ग्रॉस कमाए. इसके बाद कर्नाटक दूसरे नंबर पर रहा, जहां फिल्म ने 2.40 करोड़ का कारोबार किया. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 1.40 करोड़ की कमाई हुई, जबकि तमिलनाडु से भी लगभग 1.40 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन आया. बाकी राज्यों से फिल्म ने 1.27 करोड़ की अतिरिक्त कमाई की.

विदेशों में भी फिल्म की दमदार कमाई

फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में लगभग 13 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ पहुंच गया है. गल्फ देशों, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. यही वजह है कि रिलीज के सिर्फ चार दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 141.34 करोड़ तक पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें- Samuk: एलियंस से भिड़ेंगे अक्षय कुमार? बनेगी भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन फिल्म, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >