Drishyam 3 Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

Drishyam 3 Collection: ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के बाद थिएटर्स में मजबूत पकड़ बनाई हुई है. खासकर मलयालम दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आइए दूसरे दिन के नंबर्स बताते हैं.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद देश और विदेश दोनों जगह फिल्म का दबदबा बना हुआ है. खासकर मलयालम दर्शकों के बीच फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

दूसरे दिन कम हुई कमाई, फिर भी मजबूत पकड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भारत में करीब 11.05 करोड़ नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ नेट की दमदार ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म के कुल 4886 शोज चले, जबकि पहले दिन यह संख्या 5506 थी. ऑक्यूपेंसी में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली. ओपनिंग डे पर जहां कुल ऑक्यूपेंसी 51.3 प्रतिशत थी, वहीं दूसरे दिन यह घटकर 44.5 प्रतिशत रह गई. दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ हो गया है.

विदेशों में मोहनलाल की फिल्म का बड़ा धमाका

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 20 करोड़ ग्रॉस का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 45 करोड़ पहुंच गया है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 76.18 करोड़ हो चुका है.

मलयालम वर्जन ने दिखाई सबसे ज्यादा ताकत

फिल्म के अलग-अलग भाषाओं के वर्जन में मलयालम वर्जन सबसे आगे रहा. दूसरे दिन सिर्फ मलयालम भाषा से ही फिल्म ने करीब 9.85 करोड़ नेट कमाए. तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 38.05 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि तेलुगु में 18.42 प्रतिशत और कन्नड़ में 17.58 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.केरल में दूसरे दिन फिल्म ने करीब 8.85 करोड़ ग्रॉस कमाए. इसके बाद कर्नाटक से 1.50 करोड़ और तमिलनाडु से करीब 1 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन आया.

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म की ओपनिंग धीमी, फिर भी ‘एक दिन’ से निकली आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >