दिशा पाटनी-तलविंदर कर रहे डेट? सिंगर के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

दिशा पाटनी संग डेटिंग की अफवाहों पर पंजाबी सिंगर तलविंदर ने पहली बार रिएक्शन दिया है. कुछ दिनों से सिंगर और दिशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. अब तलविंदर ने डेटिंग को लेकर जो कहा, उसके बारे में आपको बताते हैं.

पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों अपनी म्यूजिक से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ हफ्तों से बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और तलविंदर की तस्वीरें और पब्लिक अपीयरेंस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही हैं. उनके रिश्ते को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि सिंगर ने न तो इन अफवाहों को सही ठहराया और न ही साफ तौर पर खारिज किया, लेकिन उनके बयान ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

दिशा पाटनी को लेकर ने आखिरकार क्या कहा?

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में तलविंदर ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की, सिंगर ने बताया कि वह और दिशा पटानी शादी से कुछ समय पहले ही मिले थे और एक-दूसरे को जान रहे थे. तलविंदर ने माना कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और अचानक मिली पब्लिसिटी उनके लिए चौंकाने वाली थी. उन्होंने कहा, “हम अभी खुद को समझ रहे हैं, खुद को खोज रहे हैं. लोग अगर अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो उन्हें अफवाहें ही रहने दीजिए.” जब सिगर से सीधे पूछा गया कि क्या वह दिशा से प्यार करते हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं. मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं.” हालांकि उन्होंने दिशा का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस मान रहे हैं कि यह बातें उन्होंने एक्ट्रेस के लिए ही कहा है.

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में दिखे थे दोनों साथ

तलविंदर और दिशा पाटनी को सबसे पहले नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी के दौरान साथ देखा गया था. दोनों की बॉन्डिंग और साथ समय बिताने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. इसके बाद दोनों को मुंबई के एक कॉन्सर्ट और एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट किया गया, जिससे डेटिंग की चर्चाएं और तेज हो गई.

यह भी पढ़ें- सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा कायम, 13वें दिन भी मजबूत पकड़, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >