‘धुरंधर’ में ‘जमील जमाली’ को देख जेठालाल हुए इम्प्रेस, कहा- पहले ही सुपरस्टार थे राकेश बेदी

दिलीप जोशी ने राकेश बेदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत टैलेंटेड और सरल स्वभाव के इंसान हैं. उन्होंने ‘हम सब एक हैं’ के पुराने दिनों को भी याद किया.

पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने हाल ही में पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने अपने दोस्त और ‘धुरंधर’ फेम राकेश बेदी के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और उनकी जमकर तारीफ की.

राकेश बेदी की तारीफ में क्या बोले दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आज पूरी दुनिया उनके काम की तारीफ कर रही है और मैं तो इतना बड़ा नहीं हूं कि राकेश जी के बारे में कुछ कह सकूं. वह बहुत सीनियर अभिनेता हैं और कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं. वह बेहद टैलेंटेड हैं, उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि राकेश बेदी जैसे बड़े कलाकार के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव रहा है.

‘हम सब एक हैं’ के दिनों को किया याद

दिलीप जोशी ने 1998 के शो ‘हम सब एक हैं’ के समय को याद करते हुए कहा, “जब हम ‘हम सब एक हैं’ कर रहे थे, तब राकेश जी पहले से ही बड़े स्टार थे, लेकिन वह बहुत ही विनम्र इंसान हैं. जब हमने 1998 में साथ काम किया, तब उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वह इतने बड़े कलाकार हैं. उस समय हम में से ज्यादातर नए थे, लेकिन हम सबने एक टीम की तरह काम किया.”

‘धुरंधर’ में नजर आए राकेश बेदी

इन दिनों राकेश बेदी फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कई बड़े सितारे भी नजर आए. फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय एजेंट पर आधारित है, जो दुश्मन देश में जाकर आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. यह कहानी असली घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >