Ek Din Box Office Collection Day 1: जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की. रोमांटिक ड्रामा होने के बावजूद फिल्म पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई. इस फिल्म से मेकर्स को बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बता रहे हैं. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में लगभग 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
आमिर खान प्रोडक्शन को झटका
फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट मिला है, इसलिए इससे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन कमजोर ओपनिंग ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. फिल्म का आगे का सफर अब पूरी तरह दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा. अगर वीकेंड पर कोई बड़ा उछाल नहीं आता, तो इसका बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना मुश्किल हो सकता है.
जुनैद खान की आने वाली फिल्म
‘एक दिन’ जुनैद खान के करियर की तीसरी फिल्म है. इससे पहले वह ‘महाराज’ और ‘लवयापा’ में नजर आ चुके हैं. जहां ‘महाराज’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी, वहीं ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अगली फिल्म ‘रागिनी 3’ हो सकती है, जिसमें तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी.
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘एक दिन’ एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें एक कपल की कहानी दिखाई गई है. उनकी जिंदगी एक दुर्लभ याददाश्त से जुड़ी बीमारी के कारण सीमित समय में सिमट जाती है.फिल्म में कुणाल कपूर, काविन दवे, जेनिफर इमैनुएल और आस्था गुलाटी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म थाई फिल्म ‘वन डे’ का हिंदी रूपांतरण है.
आगे क्या रहेगा फिल्म का हाल?
फिल्म की ओपनिंग भले ही धीमी रही हो, लेकिन अभी भी वीकेंड का समय बाकी है. अगर दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है, तो इसकी कमाई में सुधार हो सकता है. हालांकि फिलहाल इसके बॉक्स ऑफिस पर लंबा चलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म
