फिल्म 'माइकल' ने 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन

Michael Box Office Collection Day 8: माइकल जैक्सन की फिल्म 'माइकल' को भारत में लोग पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन भी अच्छी कमाई की है और दुनिया भर में यह फिल्म अब हजारों करोड़ रुपये कमा चुकी है.

Michael Box Office Collection Day 8: किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की फिल्म ‘माइकल’ भारत में बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने आठवें दिन यानी दूसरी शुक्रवार को भारत में 2.76 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस कमाई को मिलाकर अब तक भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 28.81 करोड़ रुपये हो गया है. आठवें दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ रही और करीब 47 प्रतिशत सीटें भरी रहीं, जबकि पूरे भारत में फिल्म के 1,048 शोज चले.

दुनिया भर में फिल्म का जलवा

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘माइकल’ ने दुनिया भर में अब तक कुल 2,453.09 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बिजनेस कर लिया है. इसमें से भारत का कुल ग्रॉस कलेक्शन टैक्स मिलाकर 34.28 करोड़ रुपये रहा है, जबकि विदेशों से फिल्म ने 1,275 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है. भारत में अब तक इस फिल्म के कुल 21,855 शोज दिखाए जा चुके हैं, जो साबित करता है कि माइकल जैक्सन के फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं.

पिछले दो दिनों की कमाई का हाल

फिल्म ‘माइकल’ ने अपने पहले हफ्ते के आखिरी दिनों में भी अच्छी पकड़ बनाए रखी थी. Sacnilk आंकड़ों के अनुसार, छठे दिन यानी बुधवार फिल्म ने 2.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, सातवें दिन गुरुवार को इसकी कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई और फिल्म ने 2.50 करोड़ बटोरे. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को देखने के लिए लोग लगातार सिनेमाघरों में आ रहे हैं. फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये रहा.

कलाकारों की एक्टिंग और कहानी

फिल्म में माइकल जैक्सन का रोल उनके अपने भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है. जाफर ने अपने चाचा के चलने, फिरने और डांस करने के अंदाज को इतनी खूबसूरती से दिखाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनके साथ फिल्म में कोलमैन डोमिंगो और निया लॉन्ग जैसे बड़े कलाकारों ने भी बहुत अच्छा काम किया है.

यह भी पढ़ें: कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, कपिल शर्मा शो में मचेगा धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >