Dhurandhar 2: सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धुरंधर 2 दर्शकों के दिलों पर छा गई है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाकेदार शुरुआत की और लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा है और अब इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दो दिनों में 200 करोड़ के पार
Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर शानदार शुरुआत की. दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं आई और इसने करीब 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने महज दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. कुल कमाई 226 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है.
रणवीर-सारा ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल
फिल्म की सफलता के बीच Sara Arjun और रणवीर सिंह का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों ‘शरारत’ गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. रणवीर की एनर्जी और सारा के शानदार मूव्स ने फैंस को खूब इंप्रेस किया है.
वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और जोश साफ नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और दोनों कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे.
‘शरारत’ गाने का बढ़ा क्रेज
‘शरारत’ गाना पहले से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर था, लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद इसका क्रेज और भी बढ़ गया है. फैंस इस गाने पर रील्स और वीडियो बनाकर अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नोट छापने की मशीन बनी ‘धुरंधर 2’, जानें तीसरे दिन दोपहर 12 बजे तक की कमाई
