Dhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

Dhurandhar 2 box office Day 4: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज भारत और विदेशों में जबरदस्त हिट साबित हुई है. ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने दमदार कमाई कर ली.

Dhurandhar 2 box office Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ईद के खास मौके पर रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर ने सिर्फ चार दिनों में ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही गदर 2 (692.3 करोड़), जेलर (607.3) और सालार (614.6) जैसी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है.

धुरंधर 2 ने चौथे दिन भी दिखाया कमाल

Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ ने चौथे दिन सभी भाषाओं में भारत में 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन मूवी ने 454.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 691.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन दुनिया भर में आसानी से 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा.

भारत में नेट कलेक्शन ( Sacnilk के अनुसार):

  • बुधवार (डे 0): ₹43 करोड़
  • गुरुवार: ₹102.55 करोड़
  • शुक्रवार: ₹80.72 करोड़
  • शनिवार: ₹113.00 करोड़
  • रविवार: ₹114.85 करोड़
  • कुल: ₹454.12 करोड़

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में ( Sacnilk के अनुसार)

  • दंगल: ₹2070 करोड़
  • पुष्पा 2: ₹1742.10 करोड़
  • बाहुबली 2: ₹1788.06 करोड़
  • केजीएफ 2: ₹1215 करोड़
  • धुरंधर: ₹1307.35 करोड़
  • आरआरआर.: ₹1230 करोड़
  • कल्कि 2898 एडी: ₹1042.25 करोड़
  • जवान: ₹1160 करोड़
  • कांतारा चैप्टर 1: ₹852.36 करोड़
  • छावा: ₹807.91 करोड़
  • स्त्री 2: ₹857.15 करोड़

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की नजर अब इन फिल्मों पर

ग्लोबल लेवल ₹700 करोड़ के करीब पहुंचते ही फिल्म अब अपने अगले बड़े टारगेट की ओर बढ़ रही है जिसमें पीके, स्त्री 2 और छावा शामिल है. आमिर खान की पीके ने पूरी दुनिया में कुल 750.3 करोड़ कमाए थे, जबकि विक्की कौशल की छावा ने ₹788.6 करोड़ की कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >