‘धुरंधर 2’ की बंपर शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. पेड प्रीव्यू में शानदार कमाई के बाद फिल्म ने सुबह से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच फिल्म के बड़ी ओपनिंग रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. सुबह के शोज से ही फिल्म की कमाई तेज रफ्तार पकड़ चुकी है और हर घंटे इसके आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं.

पेड प्रीव्यू में ही तोड़ दिए रिकॉर्ड

फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च को रखे गए थे, जिनमें दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली. Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में हजारों शोज के जरिए फिल्म ने शानदार कमाई की. पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया.

पहले दिन सुबह तक शानदार कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन यानी 19 मार्च को भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक ही फिल्म 9.39 करोड़ रुपये कमा चुकी है. पेड प्रीव्यू और पहले दिन की शुरुआती कमाई को मिलाकर फिल्म पहले ही बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ चुकी है.

ऑक्यूपेंसी में भी दिख रहा जबरदस्त क्रेज

फिल्म के शोज में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. कई सिनेमाघरों में सुबह के शोज भी हाउसफुल चल रहे हैं. इससे साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है और आने वाले शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी और बढ़ सकती है.

बंपर ओपनिंग की उम्मीद

फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन कर सकती है और इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 देखकर क्या बोले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा? जानिए किसे क्या पसंद आया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >