Dhurandhar 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 63 दिन बाद भी कमा रही करोड़ों

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 63 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है. जानिए फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कमाई और OTT रिलीज अपडेट.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 63: रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 63 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म को इसकी दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और रणवीर सिंह की पावरफुल एक्टिंग के लिए खूब पसंद किया गया. हालांकि अब नई फिल्मों की रिलीज के साथ इसके शोज कम होने लगे हैं, लेकिन फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं ‘धुरंधर 2’ का अब तक का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और OTT अपडेट.

63वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 63वें दिन यानी बुधवार को भारत में लगभग 20 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले फिल्म ने 22 लाख रुपये कमाए थे. यानी फिल्म की कमाई में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, इतने लंबे समय बाद भी फिल्म का थिएटर्स में टिके रहना बड़ी बात मानी जा रही है.

अब तक कितना हुआ कुल कलेक्शन?

अगर फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने भारत में अब तक 1,146.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,372.19 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 426.67 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का दुनियाभर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,798.86 करोड़ रुपये हो गया है.

धीरे-धीरे कम हो रहे शो

फिल्म की रिलीज को 9 हफ्ते पूरे होने वाले हैं. अब नई फिल्मों के आने की वजह से ‘धुरंधर 2’ के शोज धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. बड़े शहरों में नई रिलीज फिल्मों को ज्यादा स्क्रीन और प्राइम टाइम स्लॉट दिए जा रहे हैं. इसके बावजूद फिल्म अभी भी कई सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में सफल हो रही है.

अब OTT पर मचाएगी धमाल

थिएटर्स के बाद अब ‘धुरंधर 2’ OTT पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म दुनियाभर में Netflix पर रिलीज हो चुकी है. वहीं भारत में यह फिल्म 5 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी. ऐसे में जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे इसका मजा ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: 62 दिनों बाद भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’, वीकेंड से पहले आया उछाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >