चौथे दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, 1 बजे तक ताबड़तोड़ कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने तीन दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. चौथे दिन भी कमाई का सिलसिला जारी है और दोपहर तक ही फिल्म ने करोड़ों रुपये बटोर लिए हैं.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी और अब चौथे दिन भी इसका जलवा कायम है. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक करीब 39.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म को लेकर ऑडियंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है. देशभर के सिनेमाघरों में इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं. एक्शन और इमोशन से भरपूर कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसके चलते वीकडे में भी फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है. फिल्म में Sanjay Dutt चौधरी असलम के रोल में नजर आए हैं, जबकि Arjun Rampal ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. इसके अलावा R. Madhavan, Sara Arjun और Rakesh Bedi ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया है.

पहले दिन से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई

धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर ही 145.55 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला और महज तीन दिनों में इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

क्या तोड़ेगी पहले पार्ट का रिकॉर्ड?

यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने करीब 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘धुरंधर 2’ उस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं. ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बना सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच क्यों ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण? जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >