Dhurandhar 2: इस साउथ की फिल्म को ‘धुरंधर 2’ ने दी पटखनी, कमाई में दिखाई बादशाहत

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म को बहुत पीछे छोड़ दिया है. आइए कलेक्शन बताते हैं.

Dhurandhar 2: 19 मार्च 2026 सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बेहद खास दिन साबित हुआ. इस दिन आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसी के साथ तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह भी बड़े पर्दे पर आई. दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड क्या है, आपको बताते हैं.

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया?

उस्ताद भगत सिंह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को लेकर शुरुआती बज थोड़ा कम था और यह काफी हद तक पवन कल्याण की स्टारडम पर टिकी हुई थी. मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. Sacnilk के मताबिक, फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के त्योहार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला.

‘धुरंधर 2’ ने दिखाया दम

वहीं धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. Sacnilk के मताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू में ही लगभग 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. ओपनिंग डे फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का बिजेनस किया. कुल कमाई फिल्म ने 143.23 करोड़ रुपये का कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का दबदबा

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उस्ताद भगत सिंह को कड़ी टक्कर दी और कुल कमाई के मामले में उसे पीछे छोड़ दिया. पहले दिन ही फिल्म ने शानदार आंकड़े हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत बना ली.

2026 की तीसरी सबसे बड़ी टॉलीवुड ओपनर बनी ‘उस्ताद भगत सिंह’

भले ही ‘उस्ताद भगत सिंह’, ‘धुरंधर 2’ को कमाई के मामले में टक्कर नहीं दे पाइ, लेकिन फिल्म साल 2026 की टॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इससे आगे चिरंजीवी की फिल्म माना शंकरा वरा प्रसाद गारू है, जिसने लगभग 41.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं इस लिस्ट में पहला स्थान प्रभास की फिल्म द राजा साब के नाम है, जिसने 62.9 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: ओपनिंग डे पर ही सुपरहिट बनी ‘धुरंधर 2’, जवान- सलार और KGF चैप्टर 2 के तोड़े रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >