Dharmendra के घर पहुंची एम्बुलेंस, क्या फिर बिगड़ी दिग्गज एक्टर की तबीयत? मिलने पहुंचे सेलेब्स, VIDEO

Dharmendra के मुंबई वाले घर के बाहर एम्बुलेंस और बढ़ी सुरक्षा के बाद उनकी तबीयत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हाल ही में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए एक्टर पर परिवार ने अभी तक कोई नया बयान जारी नहीं किया है.

Dharmendra Latest News: मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है. 24 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनके मुंबई स्थित घर के बाहर एक एम्बुलेंस खड़ी दिखाई दी, जिसके बाद एक्टर की हेल्थ को लेकर नए अंदाजे लगाए जाने लगे. इस महीने की शुरुआत में 89 वर्षीय एक्टर के निधन की झूठी खबरें तेजी से फैल गई थीं, जिसे उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खारिज किया था.

यहां देखें वीडियो-

इलाके में लगाए गए बैरिकेड

सामने आए वीडियो में उनके घर के अंदर एम्बुलेंस की एंट्री और आसपास अचानक सुरक्षा बढ़ाए जाने से दिग्गज अभिनेता की तबियत को लेकर चिंता बढ़ गई है. इलाके में बैरिकेड लगाए गए और लगभग 50 मीटर की दूरी पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई. यही नहीं, पवन हंस श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी अस्थायी रोक देखी गई. धर्मेंद्र के घर के बाहर पुलिस की एक एस्कॉर्ट गाड़ी भी आ गई है, जिससे अटकलों को और बल मिल रहा है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसे “रूटीन चेक” बताया. बावजूद इसके, किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी.

अभी तक परिवार या मेडिकल टीम की ओर से सोमवार की स्थिति पर कोई नया आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

घर पहुचें सेलेब्स

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के जीवन की पहली साथी, कौन हैं प्रकाश कौर? जिनका जिक्र कम होता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >