Dharmendra Health Update: डांस करते हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लग गई थी चोट, अब हेल्थ अपडेट आया सामने

Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों में काफी एक्टिव है. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है और अभी भी दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. खबरें है कि दो सप्ताह पहले वो घायल हो गए थे.

Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कुछ समय पहले एक्स पर अपनी एक फोटो शेयर की थी. इस तसवीर को देखकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे. हालांकि बाद में उन्होंने ये फोटो डिलीट कर दिया था.

अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र घायल हो गए थे और पिछले दो हफ्ते से बीमार थे. लेकिन अब वो ठीक हो रहे हैं. सूत्र की मानें तो, “वह पिछले दो हफ्तों से मौसम की मार झेल रहे हैं और यह तस्वीर में उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा है.”

उनके हेल्थ को लेकर सूत्र ने बताया, वह हाल ही में उदयपुर में अपने परिवार, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ एक फैमिली वेडिंग में गए थे. यहीं वह घायल हो गए और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा.

सूत्र ने बताया, डांस करते वक्त धर्मेंद्र की पीठ और पैर में चोट लग गई. और तनाव और बुढ़ापे के कारण उनका स्वास्थ्य भी खराब हो गया. अब उनकी हालत ठीक है और वह ठीक होने की राह पर हैं. वो अपने हेल्थ पर अपना ध्यान लगा रहे हैं.

पिछले शुक्रवार को, धर्मेंद्र ने देर रात एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा था, “आधी रात हो गई… नींद आती नहीं… भूख लग जाती है. बासी रोटी माखन के साथ बहुत स्वाद लगता है.”

फोटो वायरल होते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. उनके चेहरे पर थकान दिख रही थी. उन्होंने कमेंट में पूछा था, “सर, आपके पैर को क्या हुआ?”

धर्मेंद्र हाल ही में फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे. इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन ने लीड रोल निभाया था. धर्मेंद्र इसमें शाहिद के दादा के किरदार में नजर आए थे.

88 वर्षीय एक्टर धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म एक्कीस है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका निर्देशन श्रीराम राघवन करेंगे. वहीं, वो करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी काम कर चुके है. इसमें उनके अपोजिट शबाना आजमी थीं.

धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘शोले’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके-चुपके’ शामिल हैं. उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में ‘सूरत और सीरत’, ‘बंदिनी’, ‘दिल ने फिर याद किया’, ‘पूजा के फूल’, ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘शादी’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘फूल और पत्थर’ शामिल है.

Dharmendra ने अस्‍पताल में भर्ती होने की खबरों पर दिया फिल्मी अंदाज में जवाब, बोले-मैं चुप हूं बीमार नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >