Dharmendra के निधन के 8 दिन बाद सनी और बॉबी देओल का पहला रिएक्शन आया सामने, प्रेयर मीट का इमोशनल VIDEO भी वायरल

Dharmendra के निधन के आठ दिन बाद सनी और बॉबी देओल ने उनके एक ट्रिब्यूट वीडियो पर रिएक्ट किया है. साथ ही दिग्गज एक्टर के प्रेयर मीट का इमोशनल पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेटे बेहद भावुक नजर आ रहे हैं.

Dharmendra Prayer Meet Video: बॉलीवुड के लेजेंड अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. अब उनके जाने के आठ दिन बाद, देओल परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर पहला रिएक्शन सामने है. एक इमोशनल वीडियो पर सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल ने दिल छू लेने वाले रिएक्शन दिए हैं. आइए बताते हैं सबकुछ.

सनी और बॉबी देओल का पहला रिएक्शन

दरअसल, ब्यूटी फोटोग्राफर टीना देहल ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की कई यादगार तस्वीरों का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस मैजिक के लिए शुक्रिया… इतनी कम उम्र में हमें फिल्मों की दुनिया से परिचित कराने के लिए. यह जादू हमेशा जिंदा रहेगा.” इस पोस्ट पर सनी देओल ने रेड हार्ट इमोजी से रिएक्ट किया, जबकि बॉबी और अभय देओल ने भी कई हार्ट इमोजी शेयर करते हुए अपने इमोशंस व्यक्त किए.

सनी और बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के लिए श्रद्धांजलि पोस्ट पर कमेंट किया

प्रार्थना सभा का इमोशनल वीडियो वायरल

धर्मेंद्र की मृत्यु के तीन दिन बाद देओल भाइयों ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रेयर मीट और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया था. 27 नवंबर को हुई इस सभा में फिल्म इंडस्ट्री की कई पीढ़ियों के सितारे शामिल हुए.

अब सोशल मीडिया पर प्रार्थना सभा का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू निगम, सनी देओल को गले लगाते हुए दिख रहे हैं. पास खड़े बॉबी देओल भी इस इमोशनल मोमेंट में शामिल हो जाते हैं. दोनों भाई मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 120 Bahadur: ऋतिक रोशन ने किया फरहान अख्तर की फिल्म का जबरदस्त रिव्यू, कहा- पीठ थपथपाई जानी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >