क्या ‘पुष्पा’ से इंस्पायर्ड है धनुष की ‘ओम’? डायरेक्टर ने दूर की फैंस की गलतफहमी

Dhanush OM Inspired By Pushpa: धनुष की नई फिल्म ‘ओम’ की तुलना अल्लू अर्जुन की पुष्णा से किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर बढ़ रही चर्चा के बीच निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने सस्पेंस से पर्दा उठाया.

Dhanush OM Inspired By Pushpa: धनुष की नई फिल्म ‘ओम’ का टाइटल रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स इसे अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, पहली झलक में धनुष का लुक काफी रफ, इंटेंस और जंगल की दुनिया से जुड़ा हुआ नजर आता है. साथ ही वीडियो में लाल चंदन से जुड़े कुछ सीन्स भी हैं, क्योंकि ‘पुष्पा’ की पूरी कहानी लाल चंदन की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती थी. फिल्म को लेकर बढ़ रही इन चर्चाओं के बीच जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या ‘ओम’ का ‘पुष्पा’ से कोई कनेक्शन है, तो उन्होंने दिलचस्प रिएक्शन दिया.

Does ‘Om’ have any connection with ‘Pushpa’? क्या ‘ओम’ का ‘पुष्पा’ से है कोई कनेक्शन

निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने 123 तेलुगु संग बातचीत करते हुए कहा, ”हमने फिल्म का सिर्फ एक सीन दिखाया है. ओम में कई दूसरे पहलू भी है, जो फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा. उन्होंने कहा कि टीजर को लेकर हर व्यक्ति की अपनी अलग राय हो सकती है.” फिलहाल इसे सिर्फ लोगों के बीच एक्साइटमेंट और चर्चा बढ़ाने के लिए जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- फूट-फूटकर अचानक TMKOC के सेट पर रोने लगे बाघा, को-स्टार ने करवाया शांत, जानें मामला

What’s in OM Teaser ओम की पहली झलक में क्या था खास

धनुष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ओम की पहली झलक शेयर की. वीडियो की शुरुआत में जंगल में पांच बंदूकधारियों से घिरे कुछ लोग रोते हुए उन्हें बख्शने की गुहार लगाते नजर आते हैं. तभी अचानक धनुष उनके रक्षक बनकर आते हैं और उनसे लड़ते हैं. इस झलक से दर्शक एक दमदार एक्शन ड्रामा की उम्मीद कर सकते हैं. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहले पार्ट का नाम ओम चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड है और यह 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.

Dhanush Om Announcement: ओम में इनके संग पहली बार काम करेंगे धनुष

‘ओम’ को शुरुआत में धनुष की 55वीं फिल्म के तौर पर अनाउंस किया गया था और उस समय इसका अस्थायी नाम ‘डी55’ रखा गया था. यह फिल्म धनुष और निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की पहली साथ वाली प्रोजेक्ट हैं. ‘ओम’ के जरिए धनुष और ममूटी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों कलाकार साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘कम्मथ एंड कम्मथ’ में साथ दिखाई दिए थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष हाल ही में तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कारा’ में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया था. फिल्म में उनके साथ मामिता बैजू और के. एस. रविकुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >