Dhanashree Verma ने युजवेंद्र चहल से तलाक की अफवाहों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने पति, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अलग होने की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों चर्चा में है. युजवेंद्र और धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. क्रिकेटर ने अपनी शादी और सगाई की फोटोज भी इंस्टा स हटा दी है. दोनों की तलाक की खबरों ने कुछ दिन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब अपने पति से अलग होने की चल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है.

धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से तलाक की अफवाहों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल वाले थे. जिस बात ने वास्तव में सबसे ज्यादा परेशान किया वह है बिना फैक्ट चेक के लिखा गया निराधार लेखन और मेरी प्रतिष्ठा का चरित्र हनन वाले फेसलेस ट्रोल्स द्वारा फैलाई गई नफरत. अपने करियर के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, मैंने सालों कड़ी मेहनत की है अपना नाम और आत्मसम्मान बनाने के लिए. मेरी चुप्पी कमजोरी का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह मेरी ताकत का प्रमाण है. जबकि ऑनलाइन नेगेटिविटी आसानी से फैलती है, दूसरों को ऊपर उठाने के लिए साहस और करुणा की आवश्यकता होती है.

धनश्री वर्मा ने लिखा, सच्चाई को…

धनश्री वर्मा ने अपने पोस्ट के आखिरी में लिखा, मैं अपने मूल्यों के साथ सच्चाई पर ध्यान केंद्रित करना चुनती हूं और आगे बढ़ती हूं. सच्चाई को न्यायसंगत करने की आवश्यकता के बिना वह खड़ी रहती है. ओम नमः शिवाय. वहीं, मंगलवार को युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ”साइलेंस एक गहन राग है, उन लोगों के लिए जो इसे सभी शोर से ऊपर सुन सकते हैं.”

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बाद युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा भी ले रहे तलाक? कपल ने इंस्टा पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो, डिलीट की फोटोज

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 11 में धनश्री वर्मा की परफॉर्मेंस पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ में कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >