Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आउट, रिलीज से पहले जानें कैसी है फिल्म, मिले इतने स्टार्स

धमाल 4 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का पहला अनऑफिशियल रिव्यू सामने आ गया है, जिसमें इसे 5 में से 3.5 स्टार मिले हैं.

Dhamaal 4 First Review: बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल 4 अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसका पहला रिव्यू भी आ गया है.

Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने

फिल्म की रिलीज से पहले ही धमाल 4 का अनऑफिशियल फर्स्ट रिव्यू एक्स पर आ गया है. फिल्म क्रिटिक जोहैब शाह ने लिखा, "यह एक शानदार फैमिली कॉमेडी फिल्म है, जिसमें पुरानी स्टारकास्ट के ज्यादातर कलाकार वापस नजर आते हैं. फिल्म में भरपूर मस्ती और पुराने दिनों की यादें देखने को मिलती हैं." उन्होंने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं.

Ajay Devgn Star Cast Reunion: अजय देवगन और पुरानी टीम की वापसी

धमाल 4 में एक बार फिर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की जोड़ी देखने को मिलेगी. इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी जुड़े हैं. फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Dhamaal 4 Plot: धमाल 4 की कहानी

फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, कहानी चार लालची दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 50 करोड़ रुपये के खजाने की तलाश में निकलते हैं. यह खजाना एक रहस्यमयी जगह पर छिपा हुआ है. कहानी का कॉन्सेप्ट पहली धमाल फिल्म की याद दिलाता है. फिल्म को टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. धमाल 4 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से U/A 13+ रेटिंग मिली है. फिल्म की लंबाई करीब 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट है.

यह भी पढ़ें- धमाल 4 से लेकर I, Nobody तक, इस हफ्ते एक ही दिन रिलीज होगी 6 फिल्में, अजय देवगन को मिलेगा कड़ी टक्कर




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >