Dhamaal 4 Ending: अजय देवगन की फिल्म के आखिर में मिलेगा 'धमाल 5' का हिंट? रिलीज से पहले रिपोर्ट में दावा

Dhamaal 4: क्या अजय देवगन की फिल्म के एंड में मिलेगा 'धमाल 5' का सरप्राइज? रिलीज से पहले आई रिपोर्ट ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. जानिए पूरी डिटेल.

Dhamaal 4 Climax: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' आखिरकार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और एडवांस बुकिंग भी रफ्तार पकड़ चुकी है. अब रिलीज से ठीक पहले आई एक रिपोर्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि फिल्म सिर्फ हंसी का डोज ही नहीं देगी, बल्कि क्लाइमैक्स में 'धमाल 5' का बड़ा हिंट देकर दर्शकों को सरप्राइज भी कर सकती है.

Dhamaal 5 Hint: क्या फिल्म के आखिर में मिलेगा बड़ा सरप्राइज?

Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के आखिर में एक ऐसा सीन रखा गया है, जो सीधे 'धमाल 5' की तरफ इशारा करेगा. यानी थिएटर से बाहर निकलते ही फैंस के मन में अगली फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट शुरू हो सकती है.

हालांकि, अभी तक मेकर्स ने 'धमाल 5' का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

Dhamaal 4 Cast: इस बार कौन-कौन मचाएगा कॉमेडी का धमाल?

'धमाल 4' में एक बार फिर वही स्टार गैंग लौट रही है, जिसने पिछली फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया था. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ नजर आएंगे.

वहीं, इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी जुड़े हैं. ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे.

Dhamaal Franchise: क्यों है 'धमाल 4' से इतनी बड़ी उम्मीद?

'धमाल' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक बन चुकी है. इसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थी और पहली फिल्म आज भी टीवी और ओटीटी पर लोगों की फेवरेट बनी हुई है. इसके बाद 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

यही वजह है कि 'धमाल 4' को लेकर फैंस का हाइप पहले से ही काफी हाई है.

Dhamaal 4 Box Office Prediction: पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?

'धमाल 4' को CBFC से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है और फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट है. ट्रेलर को मिले अच्छे रिस्पॉन्स और तेज होती एडवांस बुकिंग को देखते हुए फिल्म से शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है.

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर रिलीज तक एडवांस बुकिंग का ट्रेंड ऐसा ही बना रहा, तो 'धमाल 4' पहले दिन 13 से 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि, पहले वीकेंड में फिल्म कितना धमाल मचाती है, यह काफी हद तक दर्शकों के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आउट, रिलीज से पहले जानें कैसी है फिल्म, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office: क्या 'वेलकम टू द जंगल' की सक्सेस दिलाएगी फिल्म को बंपर ओपनिंग? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >