अजय देवगन की 'धमाल 4' पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई, सामने आया बॉक्स ऑफिस अनुमान

फिल्म धमाल 4, 10 जुलाई को रिलीज हो रही है. जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े और पहले दिन की कमाई का अनुमान.

Dhamaal 4 Box Office Prediction Day 1: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 कल यानी 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाती नजर आ रही है. धमाल 4 की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू हुई थी. गुरुवार 12 बजे तक फिल्म ने करीब 3.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. ये नंबर्स ब्लॉक सीट्स को मिलाकर दिया गया है. हालांकि ये आंकड़े अभी और बढ़ेंगे.

Dhamaal 4 Opening Day Collection Prediction: पहले दिन कितनी कमाई करेगी धमाल 4?

बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 को सबसे बड़ा फायदा इसकी फ्रेंचाइजी वैल्यू का मिल सकता है. इसके अलावा फिल्म के सामने फिलहाल कोई बड़ी रिलीज नहीं है. पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'अल्फा' की कमाई भी अब धीमी पड़ चुकी है. ऐसे में धमाल 4 के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के लिए अच्छा मौका है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म भारत में पहले दिन करीब 15 से 16 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर सकती है. वहीं कुछ अनुमान इसे 13 करोड़ रुपये के आसपास भी बता रहे हैं. अगर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती है तो यह अजय देवगन के करियर की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है.

Ajay Devgn Box Office Records: धमाल 4 तोड़ेगी अजय देवगन की बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड?

अगर धमाल 4 की ओपनिंग 15 करोड़ रुपये से ज्यादा रहती है, तो यह अजय देवगन की कई बड़ी फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है. फिल्म तानाजी ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दृश्यम 2 ने 15.50 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था. धमाल फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म टोटल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Dhamaal 4 Release Date: धमाल 4 की रिलीज डेट

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल 4 में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर नजर आएंगे. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है.


ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आउट, रिलीज से पहले जानें कैसी है फिल्म, मिले इतने स्टार्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >