Dhamaal 4 देखने का है प्लान, अंजलि आनंद ने फिल्म को लेकर शेयर किया अपडेट, पढ़ें फटाफट

Anjali Anand On Dhamaal 4: अजय देवगन स्टारर धमाल 4 को लेकर अंजलि आनंद ने कहा कि यह एक फैमिली एंटरटेनर है. जिसे बच्चों के साथ एंजॉय किया जा सकता है.

Anjali Anand On Dhamaal 4: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर धमाल 4, 10 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है. कॉमेडी फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने मंजूरी दे दी है. हालांकि बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को कुछ मामूली बदलाव करने को कहा है. इसी बीच अंजलि आनंद ने मूवी को लेकर डिटेल्स शेयर किए.

Anjali Anand On Dhamaal 4: धमाल 4 को लेकर क्या बोली अंजलि आनंद

अंजलि आनंद ने आईएनएस संग ‘धमाल 4′ को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म दर्शकों को कॉमेडी के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगी. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘धमाल 4’ उन मजेदार और पूरी तरह से कैओटिक फिल्मों वाला फील फिर से लेकर आएगी, जिन्हें लोग आज भी मिस करते हैं. इसमें एडवेंचर का तड़का है, जो इसे बाकी कॉमेडी फिल्मों से अलग बनाता है.”

Dhamaal 4 Is A Family Entertainer: अंजलि ने बताया क्यों खास होगी धमाल 4

उन्होंने आगे कहा, ”यह सिर्फ हॉरर-कॉमेडी या एक्शन-कॉमेडी फिल्म नहीं है. मेरे हिसाब से ‘धमाल’ ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो एडवेंचर और कॉमेडी को साथ लेकर चलती है. इस बार दर्शकों को यह अंदाज पहले से ज्यादा देखने को मिलेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि ‘धमाल 4’ पूरी फैमिली के लिए बनी फिल्म है. आप इसे बच्चों के साथ भी आराम से देख सकते हैं, क्योंकि इसमें किसी तरह की अश्लील या डबल मीनिंग कॉमेडी नहीं है.”

About Dhamaal 4: धमाल 4 के बारे में

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कई स्टार्स हैं. फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने देवगन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है. यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज का संयुक्त निर्माण है.

यह भी पढ़ें- King Movie: शाहरुख खान को कभी मना नहीं कर सकता… बिना कहानी सुने ही ‘किंग’ के लिए मान गए अरशद वारसी

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >