Devara Hindi OTT Release: हिंदी वर्जन में इस ओटीटी पर रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की देवरा, घर बैठे उठाएं फिल्म का लुत्फ

Devara OTT Release: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा अगर आपने किसी वजह से सिनेमाघरों में नहीं देखी तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म का हिंदी वर्जन ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है.

Devara Hindi OTT Release: जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 ने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म के रिलीज से पहले इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन टिकट खिड़की पर ये कोई खास कमाल नहीं कर पाई. मूवी अब हिंदी में ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है. किस प्लेटफॉर्म पर आप इसे घर बैठे देख सकते हैं, इसके बारे में बताते हैं.

देवरा हिंदी में इस ओटीटी पर हुई रिलीज

8 नवंबर को फिल्म देवरा मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. अब इसे हिंदी वर्जन में भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इसकी जानकारी फिल्म का पोस्टर शेयर कर नेटफ्लिक्स ने दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, जब देवरा डिसाइड करता है, किस्मत उसको फॉलो करती है. देखिए देवरा अब हिंदी में नेटफ्लिक्स पर. तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध.

दुनियाभर में देवरा ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि देवरा ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर लिया है. फिल्म को कोरटाला शिवा ने निर्देशित किया है और इसकी दूसरा पार्ट भी आएगा. जूनियर एनटीआर इन दिनों एनटीआर नील की फिल्म को लेकर सुर्खियों में है. कहा जा रहा है कि ये मूवी 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा एक्टर ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ बॉर 2 में नजर आएंगे. फिल्म अगले साल 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी. इस मूवी को अयान मुखर्जी निर्देशित करेंगे और ये आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है.

Also Read- Devara 2: जूनियर एनटीआर की फिल्म के सीक्वल से और बढ़ेगा नुकसान, जानें पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >