रणवीर सिंह को चाहिए बेटा या बेटी, लॉन्च में कही ऐसी बात जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान!

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने घर बेबी दीपिका या रणवीर को वेलकम करने वाली हैं. दोनों ही अपने आने वाले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में जानते हैं कि पापा रणवीर को बेटी चाहिए या बेटा.

Deepika Padukone Pregnancy: इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में से एक हैं, दीपिका पादुकोण. जिनकी एक्टिंग और खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी है. उन्होंने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी किया था और अब 6 साल बाद दोनों स्टार्स अपने पहले बच्चे को वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रणवीर सिंह की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें होने वाले पापा रणवीर सिंह अपनी बेटी या बेटे के होने की इच्छा पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके जवाब को सुन पूरा सोशल मीडिया रणवीर सिंह की वाह वाही कर रहा है.

रणवीर सिंह ने लॉन्च इवेंट में कही ये बात

रणवीर सिंह ने साल 2022 में आई अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपने बेटा या बेटी की इच्छा पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘भगवान जो भी चाहेंगे, वह तो होकर ही रहेगा. मेरे चाहने न चाहने से कुछ नहीं होगा.’ उन्होंने आगे कहा कि, जब हम मंदिर जाते हैं, तो प्रसाद में लड्डू मिलेगा या पेड़ा, यह हम तय नहीं कर सकते. यह सेम लॉजिक बच्चों के साथ भी अप्लाई होता है, इसलिए जैसा ऊपर वाला चाहेंगे उसे प्रसाद समझ कर खुश रहूंगा.’ इसके अलावा एक रियलिटी शो में रणवीर सिंह ने इस बात की भी इच्छा जाहिर की थी कि, अगर कभी उनकी बेटी होती है तो वह चाहते हैं, कि वह बिल्कुल दीपिका जैसी क्यूट सी हो.

Also Read Deepika Padukone Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? 5 साल बाद रणवीर सिंह के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी!

कल्कि 2898 AD के प्रमोशन में बेबी बंप फ्लांट करते नजर आई दीपिका

दीपिका पादुकोण हाल ही में कल्कि 2898 AD का प्रमोशन करते नजर आई, जिसमें उन्हें ब्लैक बोडीकॉन ड्रेस में स्पॉट किया गया. इस ड्रेस में वह अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए नजर आई, जिसपर फैंस का जमकर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. उनके प्रेगनेंसी ग्लो को देख दर्शक उनकी ब्यूटी की तारीफ करते जा रहे हैं.

Also Read रिलीज से 5 दिन पहले प्रभास ओर दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2989 AD ने बनाया नया रिकार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >