क्या साई पल्लवी बन पाएंगी परफेक्ट सीता? दीपिका चिखलिया बोलीं- स्क्रीन पर देखने के बाद ही चलेगा पता

दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' में सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी की कास्टिंग पर अपनी राय दी है. उन्होंने साई पल्लवी की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन असली फैसला पर्दे पर देखने के बाद ही हो सकेगा.

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है. फिल्म में सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रहीं है. इसी बीच टीवी की चर्चित सीता रह चुकीं दीपिका चिखलिया ने साई की कास्टिंग पर अपनी राय रखी है. उन्होंने साई की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन साथ ही कहा कि असली फैसला उन्हें पर्दे पर देखने के बाद ही किया जा सकता है.

Deepika Chikhalia On Sai Pallavi: दीपिका चिखलिया ने कहा- 'साई पल्लवी शानदार एक्ट्रेस हैं'

Variety India से बातचीत के दौरान दीपिका चिखलिया ने कहा कि उन्होंने साई पल्लवी का काम देखा है और वह एक शानदार कलाकार हैं. दीपिका ने कहा, "मैंने साई पल्लवी का काम देखा है. वह बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं. लेकिन वह सीता के रूप में कैसी दिखेंगी, यह अभी कहना मुश्किल है. जब हम उन्हें स्क्रीन पर देखेंगे, तभी सही अंदाजा लगेगा. फिलहाल मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है."

Ramanand Sagar Sita: रामानंद सागर सीता में क्या ढूंढ रहे थे?

दीपिका चिखलिया ने बताया कि रामानंद सागर ने तुलसीदास की रामायण में दिए गए सीता के वर्णन को ध्यान में रखकर कलाकार का सिलेक्शन किया था. उन्होंने कहा, "तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बादाम जैसी आंखों, एक खास कद, लंबे बाल और खास व्यक्तित्व वाली महिला के रूप में किया गया है. रामानंद सागर भी ऐसी ही सीता की तलाश कर रहे थे और उन्हें वह छवि मुझमें दिखाई दी. मैं सभी कलाकारों को जानती हूं. वे अच्छे अभिनेता हैं. अगर वे अपने किरदार के मुताबिक नजर आए, तो यह बहुत अच्छी बात होगी."

Ramayana Cast: दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही है फिल्म

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, टीवी के राम अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखाई देंगे. 24 जुलाई को रिलीज होने वाला ट्रेलर पहली बार दर्शकों को साई पल्लवी के सीता अवतार की झलक दिखाएगा.

ये भी पढ़ें: 'शूटिंग के दौरान करती थी मेडिटेशन', साई पल्लवी ने बताया कैसे बनीं माता सीता, कहा- 'मैंने उनका किरदार नहीं चुना, उनका आशीर्वाद मिला'

ये भी पढ़ें: 'रामायण' ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >