De De Pyaar De 2 Trailer: अजय देवगन और रकुल प्रीत की रोमांटिक-कॉमेडी में लौटा डबल मजा, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

De De Pyaar De 2 Trailer: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए फिल्म की कहानी, नई स्टारकास्ट और रिलीज डेट की पूरी डिटेल्स.

De De Pyaar De 2 Trailer: साल 2019 में आई अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. फिल्म ने भारत में ₹104.13 करोड़ की कमाई कर हिट का दर्जा पाया था. अब इसका सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ दर्शकों के बीच डबल हंसी और इमोशन लेकर आ रहा है. अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस का मिला-जुला रिस्पांस बटोर रहा है.

यहां देखें दे दे प्यार दे 2 का ट्रेलर-

ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशन का दमदार कॉम्बिनेशन

ट्रेलर की शुरुआत होती है पुराने किरदारों आशीष (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत) से, जो अपने रिश्ते को फिर एक बार परिवार के सामने साबित करने की कोशिश करते हैं. जहां एक तरफ हंसी से लोटपोट कर देने वाले डायलॉग्स हैं, वहीं दूसरी ओर इमोशनल सीक्वेंसेज दिल को छू जाते हैं.

मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “जब आपका बॉयफ्रेंड आपके पापा की उम्र का हो, आपकी नहीं, तो समझ लीजिए कि #PyaarVsParivaar मुकाबले का वक्त आ गया है!” बता दें कि ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

इस बार फिल्म में आर. माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर, और इशिता दत्ता जैसे नए कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं, जावेद जाफरी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

कहानी की बात करें तो ‘दे दे प्यार दे 2’ वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. अब आशीष, आयशा के परिवार में कदम रखता है, और रिश्तों की उलझनें बढ़ जाती हैं. क्या उम्र का फासला एक बार फिर उनके रिश्ते के रास्ते में रुकावट बनेगा, या परिवार इस बार उनके प्यार को अपनाएगा? ये तो रिलीज के बाद पता चल जायेगा.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: “ऋषभ शेट्टी पॉस्सेस्ड हैं”, ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हुआ बड़ा खुलासा, खलनायक ने बताया कैसे बनी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >