De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

De De Pyaar De 2 Box Office Records: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आई है. मूवी में आर माधवन भी अहम किरदार में है.

De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की नयी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक है. मूवी में आर माधवन , जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी नजर आए हैं. फिल्म ने पहले दिन भले तगड़ी ओपनिंग नहीं की, लेकिन मूवी की कहानी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींच पाने में सफल रही. हालांकि उम्मीद है कि रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा और इसकी कमाई अच्छी होगी. मूवी ने तीन दिन में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. साथ ही मूवी अब रकुल की सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई.

दे दे प्यार दे 2 बनी के साथ रकुल प्रीत सिंह के नाम बना नया रिकॉर्ड

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन डबल डिजीट में कमाई करते हुए 12.25 करोड़ रुपये कमा लिए. इसके साथ ही मूवी की टोटल कमाई 21.31 करोड़ रुपये हो गई है. रकुल प्रीत सिंह की ये फिल्म उनकी सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन गई. चलिए आपको उनकी टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं-

  1. दे दे प्यार दे- 104.13 करोड़
  2. मरजावां- 48.04 करोड़
  3. यारियां- 40.01 करोड़
  4. थैंक गॉड- 36.35 करोड़
  5. रनवे 34- 35.49 करोड़
  6. डॉक्टर जी- 27.98 करोड़
  7. दे दे प्यार दे 2- 21.31 करोड़
  8. अटैक-1- 17.35 करोड़
  9. अय्यारी- 17.01 करोड़
  10. मेरे हसबैंड की बीवी- 10.35 करोड़

दे दे प्यार दे 2 का नेट कलेक्शन

  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 0.31 करोड़ रुपये

De De Pyaar De 2 Total Collection- 21.31 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >