De De Pyaar De 2 Box Office Preview: अजय-रकुल की फिल्म की ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें एडवांस बुकिंग स्टेटस, रन टाइम और डे 1 प्रीडिक्शन

De De Pyaar De 2 Box Office Preview: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज हो रही है. जानें फिल्म की एडवांस बुकिंग, ट्रेड एक्सपर्ट्स का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन और रन टाइम.

De De Pyaar De 2 Box Office Preview: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार, 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का यह सीक्वल एक बार फिर दर्शकों को रोमांटिक कॉमेडी का मजा देने वाला है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की असफलता के बाद, अजय देवगन के लिए यह फिल्म एक मजबूत बॉक्स ऑफिस कमबैक साबित हो सकती है. अब दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स की निगाहें इस फिल्म की ओपनिंग पर टिकी हैं कि क्या यह पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर पाएगी? इसके जवाब में आइए आपको फिल्म के ओपनिंग डे प्रीडिक्शन, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट और रन टाइम की डिटेल्ड जानकारी देते हैं.

दे दे प्यार दे 2 का एडवांस बुकिंग रिपोर्ट (De De Pyaar De 2 Advance Booking)

Sacnilk report

ट्रेड पोर्टल Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने गुरुवार शाम 6 बजे तक 11899 शोज के लिए 54740 टिकट्स बेचे हैं. जिससे इसकी रिलीज से पहले 1.58 करोड़ की कमाई हुई है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने 4.56 करोड़ बटोरे हैं.

पहले दिन की कमाई का अनुमान (De De Pyaar De 2 Opening Day Prediction)

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने प्रीडिक्शन में लिखा, “#DeDePyaarDe2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹5.50 से ₹6.50 करोड़ के बीच रह सकता है. अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा, तो फिल्म ₹7-8 करोड़ तक पहुंच सकती है. लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग के आंकड़े बहुत कमजोर हैं.”

इस अनुमान से साफ है कि फिल्म की शुरुआती कमाई पूरी तरह दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी.

रन टाइम, कहानी और स्टारकास्ट

अंशुल गर्ग की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दास मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. जबकि, सीबीएफसी ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया है और रन टाइम 2 घंटे 27 मिनट है.

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 OTT Release: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आएगी अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >