धुरंधर 2 की आंधी के बीच ‘डकैत’ को मिला कैसा रिस्पॉन्स, क्या रहा पहले दिन का हाल?

Dacoit Box Office Collection Day 1: आइए आपको फिल्म ‘डकैत’के पहले दिन के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की है.

Dacoit Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘डकैत’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पहले दिन फिल्म ने 3800 शोज से 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही देश में इसका ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 7.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं विदेशों में फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए, जिससे पहले दिन इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 13.57 करोड़ रुपये हो गया.

भाषा के आधार पर कमाई का हाल

फिल्म का तेलुगु वर्जन सबसे आगे रहा. इसने 5.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और करीब 41% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. वहीं हिंदी वर्जन थोड़ा पीछे रहा और सिर्फ 90 लाख रुपये का कलेक्शन कर पाया, जिसकी ऑक्यूपेंसी करीब 12% रही. फिल्म को साउथ मार्केट से ज्यादा सपोर्ट मिला है, जबकि हिंदी बेल्ट में इसे अभी और पकड़ बनानी होगी. वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना फिल्म के लिए सबसे बड़े मार्केट साबित हुए, जहां से करीब 5.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन आया. इसके अलावा कर्नाटक से 80 लाख रुपये और बाकी भारत से 1.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तमिलनाडु से 15 लाख और केरल में फिल्म ने 2 लाख रुपये की कमाई की.

जानें क्या है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म का निर्देशन डेब्यू डायरेक्टर शेनिल देव ने किया है. कहानी एक पुलिस इंस्पेक्टर और उसकी पुरानी प्रेमिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मजबूरी में साथ आकर कुछ बड़े डकैती मिशन को अंजाम देते हैं. फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में हैं.

रिलीज डेट बदली गई थी

फिल्म ‘डकैत‘ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसी समय दूसरी बड़ी फिल्मों की टक्कर से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. खासतौर पर धुरंधर: द रिवेंज जैसी फिल्मों के चलते मेकर्स ने यह फैसला लिया.

यह भी पढ़ें- साउथ एक्टर नानी ने ‘डकैत’ का किया रिव्यू, कहा- मिस मत करना थिएटर एक्सपीरियंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >