Coolie Review Hit Or Flop: रजनीकांत की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, पहला रिव्यू आउट, मिले इतने स्टार्स

Coolie Review Hit Or Flop: रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन स्टारर कुली बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसकी टक्कर ऋतिक रोशन की वॉर 2 से होगी. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ चुका है. आइये जानते हैं कैसी है ये फिल्म.

Coolie Review Hit Or Flop: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर एक्शन अवतार में दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है. उनकी साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मूवी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है और विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग धमाल मचा रही है. बीते दिनों फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी गई थी. अब मूवी का रिव्यू सामने आ रहा है.

फिल्म क्रिटिक्स ने कुली को दी इतनी रेटिंग

फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप ने लिखा था, जबरदस्त फिल्म… आमिर खान कभी नहीं देखे गए अवतार में थे. रजनीकांत हमेशा की तरह जबरदस्त थे. श्रुति हासन और पूजा ने भी कमाल कर दिखाया. अनिरुद्ध का बीजीएम, फिल्म के लिए मास्टरस्टोक का काम कर रहा है. लोकेश कनगराज ने एक मास ब्लॉकबस्टर दिया है. मैं इसे 5 स्टार रेटिंग देता हूं.

सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले

रजनीकांत की फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, “कबाली के बाद साउथ स्टार की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस.” उन्होंने नागार्जुन को फिल्म का “बैकबोन” बताया. इस प्रोजेक्ट में आमिर खान के कैमियो के बारे में, यूजर ने कहा कि उनकी उपस्थिति ने “पूरे थिएटर को स्टेडियम में बदल दिया.” सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कुली का रिव्यू करते हुए इसे “शानदार” फिल्म बताया. रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन और पूजा उपेंद्र जैसे कलाकार हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#COOLIE एक बेहतरीन और बुद्धिमानी से बनाई गई फिल्म है… इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं और इसे लेकर काफी प्रचार भी है.”

कुली की एडवांस बुकिंग के बारे में

रजनीकांत की कुली की रिलीज में बस कुछ ही दिन बचे हैं और एडवांस बुकिंग ऑफिशियल तौर पर शुरू हो गई है और लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त मिल रही है. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाली यह धमाकेदार एक्शन फिल्म, रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर रही है. केरल और कर्नाटक के चुनिंदा सिनेमाघरों में 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से ही फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत के बाद कियारा से सीक्रेटली मिलेगा अभीर, गीतांजलि अभीरा को करेगी बर्बाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >