Rajinikanth Coolie FIRST REVIEW: कुली का पहला रिव्यू आया सामने, रजनीकांत नहीं, बल्कि इस एक्टर ने लूटी सारी लाइमलाइट, फर्स्ट रिव्यू में खुला राज

Coolie Movie FIRST REVIEW: रजनीकांत की फिल्म कुली का पहल रिव्यू सामने आ गया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. फिल्म में आमिर खान का कैमियो होगा. इसके अलावा फिल्म में नागार्जुन और श्रुति हासन भी अहम किरदार में दिखेंगे. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म कैसी है.

Rajinikanth Movie coolie FIRST REVIEW: रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन रह गए और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं. कुली की भिड़ंत ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से होगी. दोनों ही फिल्में सबसे बड़े प्रोडक्शन बैनर – सन पिक्चर्स और यशराज फिल्म्स – के तले बनी है. दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट तगड़ी है और फैन फॉलोइंग तगड़ी है. दोनों मूवीज का एंडवास बुकिंग शुरू हो चुका है. इस बीच कुली का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

कुली का पहला रिव्यू आया सामने

नॉर्थ अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात में कुली की एडवांस बुकिंग से पता चल रहा कि रजनीकांत की फिल्म कुली (Rajinikanth Movie coolie) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस ने अपने एक्स पर कुली का रिव्यू करते हुए लिखा, कुली विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज़ में अभी 8 दिन बाकी हैं और कुल एडवांस 20 लाख डॉलर को पार कर गया है. ज्यादातर जगहों पर अभी पूरी बुकिंग शुरू नहीं हुई है. अधिक शो जुड़ने पर प्री-सेल्स में भारी वृद्धि की उम्मीद है.

कुली में श्रुति हासन हैं मुख्य आकर्षण

सोशल मीडिया पर कुली को लेकर एक ट्वीट किया गया है, जो वायरल हो रहा है. ट्वीट के अनुसार, रजनीकांत का फिल्म काबिल के बाद जबरदस्त फरफॉर्मेंस. श्रुति हासन फिल्म की मुख्य आकर्षण हैं. नागार्जुन फिल्म (Nagarjuna Akkineni) के बैकबोन है और आमिर खान का कैमियो थिएटर को स्टेडियम में बदल देगा. ट्वीट के आखिरी में लिखा हुआ है, एक बड़ा सरप्राइज भी है.

Rajinikanth Coolie Movie Trailer: रजनीकांत की कुली का धांसू ट्रेलर हिट हुआ या फ्लॉप, नेटिजन्स बोले- 1000 करोड़ की फिल्म लोड

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7: फ्लॉप की ओर बढ़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’, बजट निकालना भी मुश्किल, कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >