Coolie Box Office: ‘कुली’ ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार किए, रिलीज से पहले तोड़ा ‘ठग लाइफ’ और ‘इमरजेंसी’ का रिकॉर्ड

Coolie Box Office: रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक देगी. फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज भी दिखेंगे. दुनियाभर में रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी ने रिलीज से पहले ही अपने नाम ये रिकॉर्ड बना डाले हैं.

Coolie Box Office: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली को रिलीज होने में सिर्फ चार दिन बच गए. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. मूवी का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियार एनटीआर की वॉर 2 से होगी. भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हुई, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ दिन पहले ही टिकट बिक्री शुरू हो चुकी थी. दुनियाभर में रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि भारत में टिकटों की असली बुकिंग लहर अभी आना बाकी है, ऐसे में रिलीज तक यह आंकड़ा आसानी से दोगुना हो सकता है.

जानें कुली का एडवांस बुकिंग रिपोर्ट क्या है

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में शनिवार तक कुली की एडवांस बुकिंग 40 लाख डॉलर को पार कर गई थी. ट्रेड सूत्रों ने एचटी को बताया कि संडे तक ये नंबर्स करीब 42 करोड़ को पार कर सकता है. भारत में ‘कुली’ की प्री-सेल्स शुक्रवार से शुरू हुई हो गई है. रविवार सुबह तक सिर्फ ओपनिंग डे के लिए ही 10 करोड़ के टिकट बिक चुके हैं, जबकि कुल एडवांस बुकिंग 14 करोड़ तक पहुंच गई है. इनमें 9.98 करोड़ का बिजनेस फिल्म के ओरिजनल तमिल वर्जन से आया है, जबकि तेलुगु और कन्नड़ वर्जन भी अच्छा कर रही है. हालांकि हिंदी में इसकी स्पीड कम है और 400 शो में सिर्फ 2500 टिकट बिके हैं. ‘कुली’रजनीकांत फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी, जो जेलर के नाम है. जेलर ने 18 करोड़ का एडवांस बुकिंग कर रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि इसका लक्ष्य लियो के 46 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने का है.

कुली ने इमरजेंसी के लाइफटाइम कलेक्शन को किया पार

भारत में कुली ने रिलीज के पहले ही 14 करोड़ कमा लिए है और इसने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. फिल्म का 41 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन, कमल हासन की पिछली फिल्म ‘ठग लाइफ’ की विदेशी कमाई से ज्यादा है. मूवी में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन मुख्य रोल में दिखेंगे. बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ क्लैश पर कहा- बहुत सारे सवाल हैं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >