‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 50 करोड़ पार कर वरुण धवन की इस फिल्म को पछाड़ा

Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है को पीछे छोड़ दिया है.

Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर सोमवार की परीक्षा से गुजरती नजर आई. रिलीज के पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म की रफ्तार चौथे दिन थोड़ी धीमी जरूर पड़ी. इसके बावजूद फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 6.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल भारत नेट कमाई अब 53.85 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: वीकेंड में दिखा दम, सोमवार को आई गिरावट

‘कॉकटेल 2’ ने शुक्रवार को 13.50 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला. शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये और रविवार को 17.75 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. वीकेंड के मुकाबले वर्किंग डे पर फिल्मों की कमाई में कमी आना आम बात है.

Cocktail 2 box office collection day 4, photo- sacnilk

Cocktail 2 Beats Other Bollywood Films: वरुण धवन और आयुष्मान की फिल्मों को छोड़ा पीछे

शाहिद कपूर की इस फिल्म ने कमाई के मामले में वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 50.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके अलावा फिल्म ने आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ की लाइफटाइम इंडिया नेट कमाई 51.35 करोड़ रुपये को भी पार कर लिया है.

About Cocktail 2: फिल्म के बारे में

कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म को लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखा है. यह फिल्म साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे.

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान नहीं, ये सुपरस्टार आने वाला था नजर, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >