बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है कॉकटेल 2 या हुई फेल, टोटल कमाई बता देगी पूरा सच

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं. रोमांटिक ड्रामा ने अब तक कितने नोट छापे, क्या ये हिट हुई मिस आइये जानते हैं.

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: होमी अदजानिया की फिल्म कॉकटेल 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की रिलीज का इसपर ज्यादा असर नहीं पड़ा. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा ने अब तक कितनी कमाई की. आइये जानते हैं.

Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection: कॉकटेल 2 ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, कॉकटेल 2 ने 10वें दिन 3,979 शोज से 4.40 करोड़ की शानदार कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 99.25 करोड़ ग्रॉस और 83.15 करोड़ नेट तक पहुंच गया. ओवरसीज में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. इसने अब तक 126.85 करोड़ की कमाई कर ली है.

Cocktail 2 day 10 box office collection, photo- sacnilk

Cocktail 2 Day Wise Box Office Collection: कॉकटेल 2 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 13.50 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 16.25 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 17.75 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 6.75 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 6.75 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 5.25 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 4.25 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 4.00 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 4.25 करोड़
  • कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 4.40 करोड़

कॉकटेल 2 टोल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 83.15

About Cocktail 2: कॉकटेल 2 के बारें में जानें

होमी अदजानिया की ओर से निर्देशित और लव रंजन, तरुण जैन की ओर से लिखित, कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की नई तिकड़ी देखने को मिल रही है. कहानी कुणाल और दीया की है, जो एक दूसरे को प्यार करते हैं. हालांकि वेडिंग को लेकर थोड़े कंफ्यूज जरूर हैं. जब वह टाइम बिताने के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लाइफ में एली आती है. फिर रिश्तों में बदलाव आता है और छुट्टी इमोशनल उथल-पुथल में बदल जाती है.

यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल 2 ने गाड़े झंडे, बटोर लिए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >