शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले चांदी, एडवांस बुकिंग में जुटाए करोड़ों रुपये

क्या शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने जा रही है? रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी देखने को मिली है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Cocktail 2 Advance Booking: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाती नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में एडवांस बुकिंग की रफ्तार भले ही धीमी रही हो, लेकिन रिलीज डेट नजदीक आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता दिखाई दे रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए हजारों टिकटों की बिक्री दर्ज कर ली है.

एडवांस बुकिंग में दिखा उछाल

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले दिन के लिए 57 हजार से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है. फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के 1.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है. वहीं ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा 3.67 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. रिलीज से पहले एक दिन की बुकिंग अभी बाकी है, इसलिए माना जा रहा है कि फिल्म के आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

रिलीज से पहले बढ़ी उम्मीदें

‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हुई थी. शुरुआत में प्रतिक्रिया नॉर्मल रही, लेकिन जैसे-जैसे रिलीज का दिन करीब आया, टिकट बिक्री में तेजी देखने को मिली. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि यह बढ़ता हुआ उत्साह पहले दिन की कमाई में कितना असर दिखाता है.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं है कोई बड़ा मुकाबला

19 जून को इसकी रिलीज के साथ कोई बड़ी हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही है. पिछले सप्ताह रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी. ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ के पास दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का अच्छा मौका है.

यह भी पढ़ें– आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >