Chandu Champion OTT: फाइनली, कार्तिक आर्यन की मूवी चंदू चैंपियन इस ओटीटी पर हो रही रिलीज, ���ोट कर लें डेट

चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया. फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

Chandu Champion OTT Release: कबीर खान द्वारा डायरेक्ट की गई चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन ने मुख्य किरदार निभाया है. इस किरदार को निभाने के लिए कार्तिक ने बहुत मेहनत की, जो फिल्म में दिखी भी है. चंदू चैंपियन में कार्तिक भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के रोल में दिखे है. इस अद्भुत कहानी ने हर किसी के दिल को छू लिया. फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है.

क्या ओटीटी पर रिलीज हुई चंदू चैंपियन?

प्राइम वीडियो ने चंदू चैंपियन के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की. इसके बारे में बताते हुए प्राइम वीडियो ने अपने एक्स फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, हर तरह के मुश्किलों के बावजूद दृढ़ता और विजय की कहानी- एक ऐसे चैंपियन की कहानी देंखे, जिसने कभी हार नहीं मानी. 9 अगस्त से मूवी भारत और 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम के लिए तैयार है. कार्तिक आर्यन की मूवी प्राइम मेंबरशिप का नया एडिशन है, जिसे देख दर्शक काफी एंजॉय करेंगे.

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन के कोच कौन बने हैं?

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन के कोच के रोल में विजय राज दिखे हैं. इसके अलावा पुलिस ऑफिसर के किरदार में श्रेयस तलपड़े नजर आए है. वहीं, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, भुवन अरोड़ा, अनिरुद्ध दवे ने भी मूवी में काम किया है.

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन को लेकर क्या कहा?

चंदू चैंपियन फेम कार्तिक आर्यन ने कहा, “मुरलीकांत पेटकर का रोल प्ले करना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान और बड़ा बदलाव वाला यात्रा रहा. ये रोल को करने से पहले मैंने डेढ़ साल तक की तैयारी की. साथ ही उन्होंने कबीर सर और साजिद सर को उन्हें ये मौकान देने के लिए थैंक्यू कहा.

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म कौन सी है?

वहीं, एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है. फिल्म इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये मूवी भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी हैं.

Also Read- Chandu Champion Review: फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने प्रदर्शन से छोड़ी एक अमिट छाप, अनन्या पांडे बोलीं- यकीन करने के लिए…

Also Read- Chandu Champion की दीवानी हुई बॉलीवुड की ये हसीना, ट्रेलर देख बोली- इंतजार नहीं कर सकती, जानें क्या बोल रही है पब्लिक

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >