Diljit Dosanjh: स्टेज पर परफॉर्म करने वाले थे दिलजीत दोसांझ, तभी उनसे मिलने आ पहुंचे इस देश के पीएम, VIRAL VIDEO

दिलजीत दोसांझ ने कनाडा में रोजर्स सेंटर में परफॉर्म करने जा रहे थे, तभी उनसे स्टेज पर मिलने एक खास इंसान आ पहुंचा. उस शख्स के साथ सिंगर ने वीडियो पोस्ट किया, जिसपर यूजर्स कमेंट किए बिना रह नहीं पा रहे.

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के चाहने वाले लाखों लोग है. उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग तगड़ी है. सिंगर कनाडा में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे, तभी उनके मिलने एक खास शख्स पहुंच गया. ये शख्स और कोई नहीं बल्कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो थे. उनके मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जस्टिन और दिलजीत के इस वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्ट कर रहे हैं.

दिलजीत दोसांझ से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो

दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में दिलजीत स्टेज पर दिख रहे हैं और तभी उनसे अचानक मिलने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पहुंच गए. दोनों फिर एक-दूसरे से गले मिलते हैं. दिलजीत ने येओ आउटफिट पहना और जस्टिन ने व्हाइट टी-शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहना था. जस्टिन ने सिंगर की टीम से भी मुलाकात की. इस वीडियो को शेयर कर सिंगर ने लिखा, विविधता कनाडा की ताकत है. पीएम जस्टिन ट्रूडो इतिहास बनते देखने आए. हमने रोजर्स सेंटर में सारे टिकट बेच दिए.

The Great Indian Kapil Show: जब शाहरुख खान ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, इम्तियाज अली ने खोला राज

Chamkila OTT Release: ‘चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ चलाएंगे अपना जादू, जानें कब और कहां होगी रिलीज

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कही ये बात

वहीं, पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी एक्स पर दिलजीत दोसांझ संग इस मुलाकात की तसवीरें और वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, दिलजीत को गुड लक कहने के लिए रोजर्स सेंटर रुक गया. कनाडा एक ग्रेट देश है- जहां एक पंजाबी बॉय ने आकर इतिहास बना दिया.” इसपर रिप्लाई करते हुए सिंगर ने उन्हें थैंक्यू कहा और कहा, आपका यहां आना हमारे लिए सम्मान की बात थी.” इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक ही फ्रेम में दो दिग्गज. एक अन्य यूजर ने लिखा, पंजाबियों का जलवा है. कई यूजर्स पर फायर वाला इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >