Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन 4 फिल्मों में तगड़ा क्लैश, कौन फ्लॉप कौन हिट, देखें रिपोर्ट

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर कई तरह के क्लैश देखे जाते हैं, जिनका कलेक्शन पर काफी असर होता है. ऐसे में जुलाई के महीने में थियेटर्स में 4 बिग बजट मूवीज चल रही है. जिसमें सितारे जमीन पर, मां, कन्नप्पा और मेट्रो इन-दिनों शामिल है. आइये जानते हैं किसने अब तक कितना कमाया है.

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों कई सारी फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. इसमें सबसे पहले आमिर खान की सितारे जमीन पर है, जो 20 जून को सिनेमाघरों में आई थी. मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है. इसके बाद काजोल की मां और विष्णु मांचू और अक्षय कुमार स्टारर कन्नप्पा आई. दोनों ही मूवीज एक ही दिन रिलीज हुई. वहीं 4 जुलाई को सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की मेट्रो इन-दिनों ने दस्तक दी. यूं तो चारों की फिल्म अपने जगह पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है. आइये जानते हैं मंडे टेस्ट में किसने कितनी कमाई की.

सितारे जमीन पर ने कमाए इतने करोड़

आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर सितारे जमीन पर ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 0.15 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 148.95 करोड़ हो गई. यह जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इसने जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ दिया है.

काजोल की मां ने की इतनी कमाई

काजोल की हॉरर ड्रामा मां बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति में कमाई कर रही है. इसने ओपनिंग डे पर महज 4.65 करोड़ की कमाई की थी. पहले वीक में इसका कलेक्शन 26.5 करोड़ रहा. अब 11वें दिन यानी सोमवार को इसने 0.1 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 31.7 करोड़ हो गया.

कन्नप्पा ने कमाए इतने रुपये

विष्णु मांचू स्टारर और अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल की कैमियो वाली फिल्म कन्नप्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी रखी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला है. अब दूसरे वीक में ये मूवी पहुंच चुकी है. ऐसे में इसने 11वें दिन 0.1 करोड़ की कमाई की. इसका टोटल कलेक्शन 31.96 करोड़ हो गया.

मेट्रो इन-दिनों ने किया इतना कलेक्शन

सारा अली खान, नीना गुप्ता, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर स्टारर मेट्रो इन-दिनों 4 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि इसने चौंथे दिन 0.28 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 16.86 करोड़ हो गया. इसने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ कमाए.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के बाद उनका ये करीबी हुआ बीमार, पति पराग त्यागी बोले- निर्दयी लोग हमारे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >