Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने उड़ाई आमिर खान की नींद, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, जानें कलेक्शन

Box Office Report: शेखर कम्मुला की तेलुगु फिल्म ‘कुबेर’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को एक साथ रिलीज हुई. ‘कुबेर’ में धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना हैं, जबकि आमिर के साथ जेनेलिया नजर आईं. दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर है. अब तीन दिन बाद किसका कलेक्शन आगे है, जानिए पूरी रिपोर्ट.

Box Office Report: शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘कुबेर’ और आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ‘कुबेर’ में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. जबकि ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा ने काम किया हैं. दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों को रिलीज हुए तीन दिन हो गए. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर आगे कौन चल रहा, यहां जानिए.

कुबेर ने तीसरे दिन कितनी कमाई की

धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने साउथ बेल्ट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन लगभग 13 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन अब तक फिल्म ने करीब 17.61 करोड़ रुपये और जोड़ लिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने तीसरे दिन 1.13 करोड़ रुपये कमा लिए और शाम तक ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. इस तरह तीन दिनों में ‘कुबेर’ की कुल कमाई 33.49 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. दिलचस्प बात ये है कि अभी तक आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और ‘कुबेर’ की कमाई बराबर है. आज शाम क्लियर हो जाएगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी.

सितारे जमीन पर ने तीसरे दिन बटोरे इतने करोड़

आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद तीन साल का ब्रेक लिया और अब वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ लौटे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की, दूसरे दिन 21.7 करोड़ रुपये और जोड़ लिए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने 0.92 करोड़ बटोर लिए है. उम्मीद है कि शाम तक ये आंकड़ा और बढ़ेगा. इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब तक 33.32 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अब देखना है रविवार की कमाई में कौन आगे निकलता है.

यह भी पढ़ें–  कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कहा- सब कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >