Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ Vs ‘मां’ Vs ‘कन्नप्पा’? बॉक्स ऑफिस पर किसने लूटी बादशाहत और किसकी हालत पस्त

Box Office Report: सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर काजोल की ‘मां’ और साउथ की ‘कन्नप्पा’ को पछाड़ दिया. जानिए किस फिल्म ने कितनी कमाई की अब तक.

Box Office Report: जून का महीना फिल्मी रिलीज के लिहाज से काफी हलचल भरा रहा है सुपरस्टार आमिर खान की इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’, और साउथ की माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा ‘कन्नप्पा’ दर्शकों के दिल जीतने की जंग में लगी हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं. ऐसे में कमाई में कौन सबसे आगे है, आइए बताते हैं.

‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका

20 जून को रिलीज हुई आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. फिल्म ने सोमवार (दूसरा वीकेंड) 3.75 करोड़ की कमाई की. जबकि, मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 4.24 करोड़ रहा. इसके बाद फिल्म की अबतक की कुल कमाई 130.64 करोड़ तक पहुंच गई है. हालांकि अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन यह अभी भी दोनों अन्य फिल्मों पर भारी है.

‘मां’ की गिरती रफ्तार

27 जून को रिलीज हुई काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ शुरुआती दिनों में चर्चा में रही, लेकिन अब दर्शकों की दिलचस्पी कम होती दिख रही है. फिल्म ने सोमवार सोमवार को 2.5 करोड़ और मंगलवार 2.85 करोड़ की कमाई की. इसके बाद इसका कुल कलेक्शन 23 करोड़ हुआ है.

‘कन्नप्पा’ की संघर्ष भरी कमाई

विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों से सजी ‘कन्नप्पा’ को भी 27 जून को रिलीज किया गया, जिसके बाद फिल्म ने सोमवार 2.3 करोड़
और मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपए कमाए. इसके बाद इसने कुल कारोबार 27.45 करोड़ हो जाता है.

बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा?

जहां आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है, वहीं ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब से सितारे जमीन पर को कड़ी टक्कर देने वाली कोई फिल्म नहीं दिख रही.

यह भी पढ़े: Kannappa के कमजोर VFX पर विष्णु मांचू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए बड़ा सबक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >