Box Office Report: सिंघम अगेन-भूल भूलैया 3-साबरमती रिपोर्ट-कंगुवा या फिर मोआना 2, जानें सभी फिल्मों का टोटल कलेक्शन

Box Office Report: सिनेमा लवर्स डे के दिन थियेटर्स हाउसफुल दिखे. दर्शकों ने 99 रुपये में मिल रहे टिकट से 3 से 4 फिल्में देख डाली. आइये जानते हैं इस ऑफर से किन फिल्मों को फायदा हुआ.

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों कई फिल्में एक दूसरे से भिड़ रही है. सिनेमा प्रमी अलग-अलग दिन इसे देख रहे हैं. हालांकि 29 नवंबर को जब मूवी टिकटें 99 रुपये की हो गई. तब लोगों ने एक ही दिन में 3-4 फिल्में देख डाली. जिससे डायरेक्टर्स को खूब फायदा हुआ. आइये जानते ह��ं सिनेमा लवर्स डे में सिंघम अगेन, भूल भूलैया 3, द साबरमती रिपोर्ट, कंगुवा और मोआना 2 में से किसने बाजी मारी और कौन पीछे रह गया.

मोआना 2 ने ओपनिंग डे पर कमाए कितने करोड़

मोआना 2, 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. इसने ओपनिंग डे पर लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक एक एनीमेशन फिल्म के लिए एक धमाकेदार शुरुआत है.

साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल

साबरमती रिपोर्ट ने अपने तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 166 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की. विक्रांत मैसी की फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारत में इसका टोटल कलेक्शन 23.26 करोड़ रुपये हो गया. पुष्पा 2 की रिलीज तक उम्मीद है कि यह फिल्म भारत में 30 करोड़ की कमाई कर लेगी.

भूल भूलैया 3 ने की धांसू कमाई

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल भूलैया 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ कमाई का सिलसिला 29वें दिन भी जारी रखा. इसने 2 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद हॉरर कॉमेडी का टोटल कलेक्शन 240 करोड़ हो गया.

सिंघम अगेन ने कमाए इतने करोड़

रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंघम अगेन ने भी सिनेमा लवर्स डे के मौके पर 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया. कॉप ड्रामा सेमी हिट के साथ भारत में 240 करोड़ रुपये की कमाई के साथ समाप्त होने की ओर बढ़ रही है.

कंगुवा हिट हुई या फ्लॉप

सूर्या और बॉबी देओल स्टारर तमिल फिल्म ने 24 करोड़ रुपये के साथ ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की थी. हालांकि इसके बाद कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन 0.14 करोड़ रुपये कमाए. कंगुवा का नेट कलेक्शन 69.24 करोड़ रुपये है. 28 नवंबर तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 104.22 करोड़ रुपये है.

Also Read- Box Office Report: मंजुलिका के डर से बाजीराव की बोलती बंद, जानें तीसरे शनिवार को कितनी हुई कमाई

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 फ्लॉप हुई या हिट, जानें दो हफ्तों में फिल्म ने की कितनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >