Box Office Report: सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 फ्लॉप हुई या हिट, जानें दो हफ्तों में फिल्म ने की कितनी कमाई

Box Office Report: अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं दो हफ्ते के भीतर दोनों की मूवीज ने कितनी कमाई की.

Box Office Report: सिंघम अगेन को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे हो गए हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शानदार कमाई कर रही है. कॉप ड्रामा की टक्कर कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 3’ से हुई थी. दोनों ही मूवीज को दर्शकों से बेहतरीन रिसपांस मिला. आइये जानते हैं 14वें दिन रूह बाबा या फिर बाजीराव सिंघम में से किसने बाजी मारी.

सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

सिंघम अगेन के दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 46-47 करोड़ रुपये के आसपास है, वहीं कार्तिक आर्यन स्टारर ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल भुलैया 3’ ने बढ़त बना ली है. हालांकि, ओवरऑल नंबर की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ अभी भी 4 करोड़ रुपये ज्यादा के साथ आगे चल रही है. गुरुवार यानी 14वें दिन अजय देवगन स्टारर फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह अब फिल्म का कुल कलेक्शन 220.5 करोड़ रुपये हो गया है.

भूल भूलैया 3 ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, अपने दूसरे गुरुवार को हॉरर कॉमेडी ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 216 करोड़ हो गया. जैसे ही फिल्म तीसरे वीकेंड में एंटर करेगी, इसको साबरमती रिपोर्ट, अमरन, कांगुवा जैसी मूवी से कड़ी टक्कर मिलेगी.

Also Read- Box Office Report: रूह बाबा ने बाजीराव सिंघम को दी मात, जानें 12वें दिन का कलेक्शन

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >