Box Office Report: दुनिया भर में सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, नहीं तोड़ पाई एम्पुरान का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. फिल्म को दर्शकों से काफी ठंडा रिसपांस मिला है. इसने 8 दिनों में काफी मशक्कत करके 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अबतक कितने करोड़ जोड़े हैं. यह एल2 एम्पुरान को भी पछाड़ने में नाकमयाब रही. मोहनलाल की फिल्म ने अब तक 241.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

Box Office Report: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशत और सलमान खान, रश्मिका मंदाना-स्टारर सिकंदर 30 मार्च को बड़े ही धूमधाम के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. 8 दिनों में एक्शन ड्रामा ने कड़ी मशक्कत से भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने अब तक कितने कमाए है.

सिकंदर ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

फिल्म के निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन के अनुसार, सिकंदर ने 8 दिनों में दुनिया भर में 197.45 करोड़ का कलेक्शन किया है. निर्माताओं ने मूवी का एक पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा था, ”सिकंदर ने भारत में 7.11 करोड़ और रविवार को विदेशों में 2.5 करोड़ की कमाई की, जिससे दुनिया भर में इसका कुल कलेक्शन 197.45 करोड़ हो गया. मूवी जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी. यह एल2 एम्पुरान को भी पछाड़ने में नाकमयाब रही. मोहनलाल की फिल्म ने अब तक 241.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

5वें दिन से सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है सिकंदर

सिकंदर का 5वें दिन से लगातार सिंगल डिजिट में कमाई करना एक चिंताजनक ट्रेंड है, खासकर सलमान की फिल्म के लिए. मूवी का अभी तक 200 करोड़ नहीं जुटा पाना भी चिंताजनक है, यह देखते हुए कि अभिनेता की पिछली रिलीज टाइगर 3 ने 8 दिनों में दुनिया भर में 373 करोड़ कमाए थे.

सिकंदर के बारे में

सिकंदर में सलमान ने संजय राजकोट का किरदार निभाया है और रश्मिका ने उनकी पत्नी सैसरी का किरदार निभाया है. उनकी खुशहाल जिंदगी तब पलट जाती है, जब उनका सामना एक भ्रष्ट राजनेता और उसके बिगड़ैल बेटे से होता है. 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, किशोर, जतिन सरना और संजय कपूर भी हैं.

यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >