Box Office Report: एल 2: एम्पुरान- छावा की कमाई घटी, सिकंदर भी नहीं दिखा पाया दम, बॉक्स ऑफिस की जंग में किसने मारी बाजी?

Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में इस साल की तीन सबसे बड़ी फिल्में 'सिकंदर''छावा' और 'एल 2: एम्पुरान' चल रही है. तीनों फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिला. तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या है, आपको बताते हैं.

Box Office Report: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की चमक अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो गए है और अब दर्शकों की दिलचस्पी भी घटती जा रही है. इसके अलावा, थिएटरों में सलमान खान की ‘सिकंदर’ की एंट्री ने भी छावा की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है. सिकंदर से जैसी कमाई की उम्मीद की जा रही थी, वैसा जादू टिकट काउंटर पर नहीं चल पाया. सिकंदर बहुत धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रहा. दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों के मौजूदा बॉक्स ऑफिस हालात पर.

एल 2 एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल

पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल स्टाररर एल2 एम्पुरान ने सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मलयालम फिल्म बन गई. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है और इसने अबतक 91.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, 9वें दिन मूवी ने 3 करोड़ की कमाई की है.

  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 21 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 11. 1 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 13.25 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 13. 65 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 11.15 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 8.55 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 5.65 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 3.9 करोड़ रुपये
  • एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 3 करोड़ रुपये

सिकंदर का हाल बेहाल

सैकनिल्क के अनुसार, सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने छठे दिन 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. टोटल कमाई फिल्म की सिर्फ अभी तक 94 करोड़ रुपये हो पाया है.

  • Sikandar Collection Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Collection Day 6: 3.75 करोड़

अबतक छावा ने कितनी कमाई की

छावा कलेक्शन पहला हफ्ता- 219.25 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन दूसरा हफ्ता- 180.25 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन तीसरा हफ्ता- 84.05 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन चौथा हफ्ता- 55.95 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन 5वां हफ्ता- 33.35 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन छठा हफ्ता- 16.3 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन 7वां हफ्ता- 6.55 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 596.20 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >