Box Office Report: सिकंदर हुई फ्लॉप तो मोहनलाल की लगी लॉटरी, 9 दिन में बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर जहां बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हो रही है. तो वहीं, सुपरस्टार मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ ने नौ दिनों में इतिहास रच दिया है. साथ ही फिल्म ने सौ करोड़ का आकड़ा भी पार कर लिया है.

Box Office Report: टिकट काउंटर पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ और मोहनलाल स्टारर ‘एल 2 एम्पुरान’ के बीच जंग छिड़ी हुई है. एक तरफ जहां सिकंदर फ्लॉप होने की राह पर चल पड़ी है. तो वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित ‘एल 2 एम्पुरान’ सिर्फ नौ दिनों में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. जबकि, सिनेमाघरों में लगी एक और फिल्म ‘छावा’ का भी खेल जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसे में आइए इनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

एल 2 एम्पुरान ने मलयालम इंडस्ट्री में रचा इतिहास

एल 2 एम्पुरान ने अब तक दुनियाभर में 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. इससे पहले चिदंबरम की निर्देशित ‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने दुनियाभर में कुल 241 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जिसे ‘एल 2 एम्पुरान’ ने अपनी रिलीज के सिर्फ नौ दिनों में मात दे दी है. इतना ही नहीं, मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है.

इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एल 2 एम्पुरान’ ने भारत में अब तक 106 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इससे आगे ‘अदुजीविथम’ और ‘2018’ चल रही है, जिसने 167.50 करोड़ और 110.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ ने आज यानी 53वें दिन 10:45 बजे तक 35 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके बाद इसकी कुल कमाई 612.97 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकते हैं.

सिकंदर का डे 9 कलेक्शन

सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने नौवें दिन सभी भाषाओं में 1.14 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 103.64 करोड़ हो चूका है. अगर फिल्म इसी धीमी रफ्तार से आगे बड़ी तो यह जल्द ही फ्लॉप हो जाएगी.

यह भी पढ़े: JAAT 2: सनी देओल ने ‘जाट’ की रिलीज से 2 दिन पहले सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर पिक्चर चलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >