Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी, जानें कलेक्शन

Box Office Report: सूर्या की फिल्म कंगुवा और द साबरमती रिपोर्ट ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया, आपको बताते हैं. कंगुवा 14 नवंबर को रिलीज हुई थी, जबकि द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हुई थी.

Box Office Report: सूर्या की फिल्म कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. 14 नवंबर को फिल्म रिलीज हुई थी और अब रिलीज के पांच दिन बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. पहले सोमवार को फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट पर आ गई. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला है. साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मूवी की सराहना की. फिल्म ने कितना कलेक्शन किया, यहां जानिए.

कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंगुवा ने पांचवें दिन 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन – 24 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे टू– 9.5 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे थ्री – 9.85 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे फोर- 10.25 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे फाइव- 3.15 करोड़ रुपये

फिल्म कंगुवा ने अबतक 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

द साबरमती रिपोर्ट का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट में गोधरा ट्रेन अग्निकांड के पीछे की सच्चाई बताई गई है. फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 2.1 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 3 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 1.10 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 7.45 करोड़ रुपये

Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >