Box Office Report: मेट्रो इन दिनों या सितारे जमीन पर या मां? मंगलवार को किसने मार बाजी और किसकी लगी वाट

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर सितारे जमीन पर ने कमाई के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में जानें मां और मेट्रो इन दिनों का भी मंगलवार का कलेक्शन और कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग.

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां सितारे जमीन पर ने उम्मीद से ज्यादा कमाई कर डाली है. तो वहीं, काजोल की मां और अनुराग बसु की हाल ही में रिलीज हुई ‘मेट्रो इन दिनों’ की रफ्तार धीमी पड़ी है. ऐसे में आइए बताते हैं इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

मेट्रो इन दिनों की रफ्तार धीमी

मेट्रो इन दिनों ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार कम हो रही है. मंगलवार को इस फिल्म ने 2.9 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 22.9 करोड़ हो गया. स्टारकास्ट में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे सितारे शामिल हैं, लेकिन फिल्म को औसत रिस्पॉन्स मिल रहा है.

मां की चाल थमी

काजोल स्टारर मां ने पहले दिन 4.65 करोड़ की शुरुआत की थी. हालांकि, मंगलवार को फिल्म सिर्फ 0.92 करोड़ रुपये ही कमा सकी. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 33.22 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. काजोल की दमदार एक्टिंग के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा है.

सितारे जमीन पर की कमाई में बनी रफ्तार

आमिर खान की फैमिली स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ को लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. मंगलवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए और इसके साथ ही कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 151.90 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म अब जल्द ही 155 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 46.5 करोड़ की कमाई के बाद यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिक सकती है.

ऐसे में जाहिर है कि मंगलवा को भले ‘मेट्रो इन दिनों’ ने ज्यादा कमाई की, लेकिन बॉक्स ऑफिस का किंग सितारे जमीन पर ही है.

यह भी पढ़े: Ramayana से पहले इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी मां सीता बनी साई पल्लवी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा – Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >