Border 2 के सेट से वरुण धवण ने शेयर किया धमाकेदार वीडियो, फैंस बोले- सनी देओल की फिल्म ब्लॉकबस्टर…

Border 2: सनी देओल, वरुण धवण, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. वॉर ड्रामा की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अब वरुण ने सेट से एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया. जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए और इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इन-दिनों स्टारकास्ट पुणे में शूट कर रहे हैं. इसी बीच अब वरुण धवण ने एक धांसू वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्हें वास्तविक जीवन के सेना के कैडेटों के साथ मिलक पुश-अप चैलेंज करते देखा जा सकता है.

वरुण धवण ने बॉर्डर 2 के सेट से शेयर किया धांसू वीडियो

वरुण धवन, सनी देओल जैसे स्टार्स इन-दिनों बॉर्डर 2 के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं. अब वरुण की ओर से शेयर किए गए बिहाइंड द सीन वीडियो में एक्टर कैडेट्स के साथ 20 पुश-अप चैलेंज करने के लिए राजी हो जाते हैं. हालांकि जैसे ही चैलेंज शुरू होता है, वह बिना रूके 50 पुशअप करते हैं. इससे आसपास के लोग चिल्लाने लगते हैं और तालियां बजाते हैं. वरुण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बॉर्डर 2 हमारे सारे युवा कैडेट्स के साथ नकल चैलेंज.” क्लिप देखकर एक यूजर ने लिखा, ”ब्लॉकबस्टर होगी ये फिल्म.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये मूवी धमाकेदार होने वाली है… वॉर ड्रामा जबरदस्त है.”

बॉर्डर 2 में काम करने पर क्या बोले थे वरुण धवण

पिछले साल अगस्त में, वरुण धवण ने बॉर्डर 2 का हिस्सा बनने के लिए अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा था, “बॉर्डर 2 में भूमिका निभाना… मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है और मुझे सनी पाजी के साथ काम करने का मौका मिला है, इसलिए यह और भी खास हो गया है. मैं एक बहादुर जवान की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए उत्सुक हूं, जो भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म होने का वादा करती है.”

बॉर्डर 2 के बारे में

अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता सहित एक बेहतरीन प्रोडक्शन टीम ने बनाया है. अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से गुलशन कुमार और टी-सीरीज की ओर से प्रस्तुत, सीक्वल दर्शकों को देशभक्ति, साहस और बलिदान की एक शानदार यात्रा पर ले जाने का वादा करता है. फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी की आत्मा और दिल… Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >