Border 2: जाट के हिट होते ही बॉर्डर 2 की शूटिंग पर निकले सनी देओल, शेयर किया ऐसा अपडेट, जिसे जान खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Border 2: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. ये अपडेट एक्टर ने खुद फैंस के साथ शेयर की है. ये बॉर्डर की सीक्वल है, जो साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उस वक्त ये फिल्म सुपरहिट हुई थी.

Border 2: सनी देओल की फिल्म जाट अपने रिलीज के 18वें दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसमें रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी हैं. फिलेम ने तगड़ी शुरुआत की और उसके बाद इसके बाद कमाई में गिरावट आ गई. हालांकि कुछ दिनों से मूवी बहुत कम कमाई कर रही, लेकिन 18वें दिन फिल्म ने फिर से स्पीड पकड़ ली. रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला. इस बीच अब सनी अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग में लग गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी.

बॉर्डर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट

सनी देओल ने बॉर्डर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. एक्टर इन दिनों देहरादून में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडिया पोस्ट किया है, जिसमें सामने बहुत खूबसूरत सनसेट को कैप्चर किया है. इसमें एक्टर भी दिख रहे हैं और उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, बॉर्डर की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचा, वहां का जंगली मौसम और खूबसूरत सूरज ढलता देखा.” फिल्म में इस बार सनी के साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ होंगे.

Border 2

‘बॉर्डर 2’ का अनुराग सिंह कर रहे निर्देशन

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और ये बॉर्डर का सीक्वल है, जो साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहला भाग भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 पर आधारित था और इसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था. बॉर्डर 2 के साथ जेपी दत्ता एक निर्माता के रूप में जुड़ हुए हैं. अनुराग ने पहले केसरी फिल्म पर काम किया था, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य रोल निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >